फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dispute between two parties regarding burial of dead body

Bhadohi News: शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

Mon, 16 Dec 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties regarding burial of dead body
ज्ञानपुर। कोइरौना थानाक्षेत्र के दरवांसी गांव में नवधन गांव की सीमा पर स्थित कब्रिस्तान में रविवार को शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। हालांकि मामले की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव को दफनाया गया। ऊंज थाना नवधन गांव (फकीरान बस्ती) निवासी गूंगा अली का रविवार को निधन हो गया। लोग शव लेकर दफनाने पहुंचे तो कुछ लोगों ने रोक दिया। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। काफी संख्या में फकीरान बस्ती के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ को देख 112 नंबर को सूचना दी गई। मौके पर 112 डायल के साथ प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार भी मय हमराही पहुंच गये। ग्राम प्रधान दरवांसी के प्रतिनिधि लल्लू गौतम भी पहुंचकर मामले को शांत कराया। इसके पश्चात शव को दफन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed