फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Discussion on the success of Jansandesh Rath Yatra

जनसंदेश रथ यात्रा की सफलता पर चर्चा

Wed, 29 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the success of Jansandesh Rath Yatra
भदोही। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जिला इकाई की बैठक बुधवार को शहाबाबाद में डॉ. अनिल धीवर के आवास पर हुई। इसमें गोंडवाना जनसंदेश रथ यात्रा की सफलता पर चर्चा की गई। कहा कि 31 दिसंबर को लखनऊ में रथयात्रा के समापन कार्यक्रम में भदोही जनपद से अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचें। प्रदेश महासचिव महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी सूबे में सपा की सरकार बनाने में सहयोग करेगी। गोंडवाना जनसंदेश रथयात्रा को पांच दिसंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ के सपा प्रदेश कार्यालय से रवाना किया था। 28 जनपदों का दौरा करते हुए लखनऊ में ही इसका समापन होना है। गोंडवाना जनसंदेश रथयात्रा 11 दिसंबर को भदोही पहुंची थी जो कानपुर, फतेहपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, बलिया होते हुए लखनऊ में 31 दिसंबर को पहुंचेगी। बैठक की अध्यक्षता रमेश कुमार गोंड ने की। दीपक, जमालुद्दीन, गीता, ऋतु गोंड, शहाबुद्दीन, संजय कुमार गोंड, अच्छे लाल पाल, रामलाल पाल, अनिल शर्मा, हंसराज गोंड, खुर्शीद, आनंद कुमार, चंदन, सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed