{"_id":"5f9162ab8ebc3e9ba43c06a7","slug":"dios-inspected-five-schools-bhadohi-news-vns554226227","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच स्कूलों का डीआईओएस ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच स्कूलों का डीआईओएस ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने बृहस्पतिवार को पांच इंटर कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। तीन स्कूलों में सबकुछ ठीक ठाक मिला जबकि दो स्कूलों में गाइडलाइन का पालन नहीं होते मिला। जिस पर नाराजगी जताई और भविष्य में सुधार का निर्देश दिया।
कोरोना संक्रमण के कारण मार्च से ही प्राइमरी से लेकर स्नातक तक के स्कूल बंद चल रहे थे। 19 अक्तूबर को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज खुल गए। प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देश दिया गया था कि कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का पालन स्कूलों में कराया जाए। अधिकतर स्कूलों में गाइडलाइन का पालन न होने की शिकायत मिल रही थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया डीजे मौर्य बालिका इंटर कॉलेज लक्ष्मणपट्टी पहुंचे। यहां सामाजिक दूरी का पालन और पठन-पाठन ठीक मिला।
नेशनल इंटर कॉलेज सब ठीक मिला और ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज में बच्चों की संख्या कम मिली। भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज में बच्चों की संख्या अधिक होने से सामाजिक दूरी का पालन नहीं होते दिखा। यही हाल वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में भी रहा। सामाजिक दूरी का पालन न होने पर डीआईओएस ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देश दिया कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न किया जाए। आगामी निरीक्षण में अगर स्थिति ठीक न मिली तो कार्रवाई की जाएगी।