फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   dilapidated road not repaired, difficult to walk

Bhadohi News: जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, चलना मुश्किल

Sun, 24 Mar 2024 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
dilapidated road not repaired, difficult to walk
चौरी। बाजार की सड़क बदहाल हो गई है। उस पर चलना मुश्किल है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

भदोही-वाराणसी मार्ग से जुड़ने वाली रोटहा अनेगपुर मार्ग जर्जर हो चुका है। इस मार्ग पर कई कालीन कंपनियां हैं। देर शाम तक बुनकरों का आना-जाना लगा रहता है। कई स्थानों पर बड़े गड्ढे होने से आवागमन कठिन हो गया है। मुख्य तिराहा से परसीपुर रेलवे फाटक तक करीब 500 मीटर सड़क पर चलना बहुत ही कठिन है। आए दिन साइकिल एवं बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसी तरह परसीपुर रेलवे स्टेशन से कई गांव को जोड़ने वाला माधोरामपुर-कंतापुर मार्ग भी लंबे समय से बदहाली की हालत है। बाजार के विनोद सोलंकी, अनिल चौरसिया, विनोद कुमार ने अधिकारियों को चेतावनी दिया कि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं शुरू हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed