फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Digital libraries will be built in 546 Gram Panchayats with Rs 21.84 crore

Bhadohi News: 21.84 करोड़ से 546 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Sat, 17 May 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be built in 546 Gram Panchayats with Rs 21.84 crore
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। अब गांव के युवाओं को ऑनलाइन शिक्षा के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी। जिले की सभी 546 ग्राम पंचायत सचिवालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को इंटरनेट, कंप्यूटर और अन्य आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। एक-एक लाइब्रेरी की स्थापना पर चार-चार लाख समेत कुल 21.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में 100 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें 50 में कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत भदोही की 546 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। प्रत्येक लाइब्रेरी पर चार लाख रुपये खर्च होंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में बच्चों को ई-बुक्स, डिजिटल कंटेंट, वीडियो-ऑडियो लेक्चर, इंटरनेट की सुविधाएं दी जाएंगी। इसकी देखभाल की जिम्मेदारी प्रधान और पंचायत सचिव की होगी। इससे ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। प्री रिकॉर्डेड ऑडियाे व वीडियो से पढ़ाई अधिक रोचक तरीके से हो सकेगी। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें दो लाख रुपये कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट के लिए निर्धारित किए गए हैं जबकि दो लाख रुपये किताबों और अन्य चीजों पर खर्च होंगे। वर्ष 2024 से शुरू हुई मुहिम अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। सुरियावां के महजूदा, लालीपुर समेत करीब 50 ऐसी ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां लाइब्रेरी की शुरूआत हो चुकी है।
विज्ञापन



बच्चों के लिए अखबार की भी व्यवस्था होगी

ज्ञानपुर। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अखबार, मैगजीन, साहित्य, कहानी और नाटक की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही लाइब्रेरी की दीवारों पर थीम आधारित पेंटिंग्स भी बनाई जाएंगी, ताकि बच्चों को एक आकर्षक और ज्ञानवर्धक वातावरण मिले। लाइब्रेरी में कंप्यूटर, टेबल, कुर्सी, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन


सभी 546 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को काफी फायदा मिलेगा। पहले चरण में 100 गांव में इसकी शुरूआत की जानी है। इसमें 50 में लाइब्रेरी शुरू हो गई है। तीन साल के अंदर सभी गांव को संतृप्त करने का लक्ष्य है। एक-एक लाइब्रेरी के विकास पर चार-चार लाख खर्च होगा। अभी बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed