फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Digital knowledge is being imparted only on paper; in reality

Bhadohi News: कागजों पर मिल रहा है डिजिटल ज्ञान, जमीन पर लाइब्रेरी में लगे हैं ताले, वाईफाई भी बंद

Sat, 22 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Digital knowledge is being imparted only on paper; in reality
दलपतपुर पंचायत भवन के लाईब्रेरी में लटका ताला। संवाद
ज्ञानपुर। ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए गांवों में शुरू की गई डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा धरातल पर फेल हो गई है। शुक्रवार को हमारी टीम की पड़ताल में इंटरनेट का रिचार्ज न होने से कहीं एक माह तो कहीं दो माह से वाईफाई बंद मिला।
विज्ञापन

गिने-चुने गांवों को छोड़कर अधिकतर स्थानों पर ताले लटक रहे हैं। इससे गांव के युवाओं को डिजिटल ज्ञान नहीं मिल पा रहा है।
जिले में कुल 546 ग्राम पंचायतें हैं। 2024 में 102 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी विकसित करने के लिए दो-दो लाख रुपये दिए गए। पंचायत भवन के एक कमरे में एलईडी टीवी, राउटर समेत अन्य सुविधाएं की गईं। जरूरी किताबें भी मंगाई गईं। वाईफाई की सुविधा भी दी गई, लेकिन सब कुछ वैसा नहीं रह सका, जैसी घोषणाएं थीं। हालात यह हैं कि अधिकांश जगह ग्राम सचिवालयों में स्थापित लाइब्रेरी ताले की कैद में हैं। सचिवालय ही नहीं खुलते तो लाइब्रेरी का लाभ कैसे मिले। इन विसंगतियों के बीच बड़ी समस्या वाईफाई की है। इसका प्रचार तो खूब हुआ, लेकिन एक भी लाइब्रेरी को लगातार यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। रिचार्ज न होने से यह सेवा लंबे समय तक ठप रहती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हमारी टीम ने भदोही, औराई, डीघ और सुरियावां ब्लॉक की आठ डिजिटल लाइब्रेरी की पड़ताल की। इसमें नारेपार और महजूदा को छोड़कर शेष छह पर ताला लटका मिला। औराई के दलपतपुर, भदोही के धसकरी, सर्रोई, दरूनहां और वेदमनपुर में ताला लटका मिला। ग्रामीणों के मुताबिक कई माह से लाइब्रेरी का संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed