फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dig over the choice of block vocal teacher

डीघ ब्लाक के चुनाव को लेकर मुखर हुए शिक्षक

Wed, 20 May 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 20 May 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dig over the choice of block vocal teacher
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ महासभा की मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय जंगीगंज में बैठक हुई। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को डीघ ब्लाक की घोषित चुनाव परिणाम का विरोध जताया।
विज्ञापन


चुनाव परिणाम को संगठन की मनमानी करार दिया। शिक्षकों के शपथ ग्रहण को सर्वसम्मति से निरस्त करते हुए इसकी निंदा की गई। अध्यक्ष की कार्यप्रणाली और तानाशाही रवैये को असंवैधानिक बताया गया। कहा कि दो मई को ब्लाक इकाई डीघ के चुनाव को पर्यवेक्षक ने फर्जी मतदान को लेकर निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन


चुनाव निरस्त करने की कार्यवाही पंजिका पर अंकित भी किया गया है। संगठन के पूर्व अध्यक्ष राजबली उपाध्याय ने बताया कि पर्यवेक्षक ने लिखित रूप से प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र भी दिया है। 18 मई को फर्जी तरीके से अध्यक्ष एवं मंत्री ब्लाक डीघ को घोषित कर शपथ भी दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसको लेकर डीघ ब्लाक के शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक ही पथ भ्रष्ट हो जाएंगे तो काफी दिक्कत होगी।  उन्होंने कहा कि इस मामलेे को प्रदेश अध्यक्ष लल्लन मिश्र के सामने रखा जाएगा। जिला स्तरीय एवं डीघ ब्लाक का चुनाव प्रदेश स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक की देखरेख में कराने की मांग की गई। विरोध जताने वालों में कमलेश यादव विनोद शुक्ल, कैलाश सिंह, जवाहर पांडेय, इंदूचंद्र पांडेय, विनय मिश्र, सुभाष यादव, श्याम मोहन दूबे, अमृतलाल, रामकीर्तन सिंह, सुरेश चंद्र पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed