फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DIG knows about polling places

मतदेय स्थलों का डीआईजी ने जाना हाल

Tue, 04 Jan 2022 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
DIG knows about polling places
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदेय स्थलों को चिन्हित करके वहां सुरक्षा के इंतजाम देखे जा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल मंडल आरके भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कई बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक ने औराई क्षेत्र अंतर्गत मतदानस्थलों केशव प्रसाद राल्ही पीजी कॉलेज औराई, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उगापुर औराई व केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई का निरीक्षण किया। मौजूद पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था मुकम्मल रखने और हर स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा। इसी के बाद एसपी ने ओराई थाने का भी निरीक्षण किया। वहां रजिस्टरों, अभिलेखों के रखरखाव, माल खाना, शस्त्रागार व महिला हेल्प डेस्क आदि का अवलोकन करते हुए थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर, बैरक, मेस व शौचालय आदि की साफ-सफाई का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed