फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Development work will be done in Abholi block with a cost of Rs 2.20 crore.

Bhadohi News: अभोली ब्लॉक में 2.20 करोड़ रुपये से होगा विकास कार्य

Sun, 16 Jun 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Abholi block with a cost of Rs 2.20 crore.
अभोली। ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में दो करोड़ 20 लाख से होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। खंड विकास अधिकारी मिर्जा इरफान बेग ने राज्य वित्त, 15 वां वित्त, टाइड, अनटाइड फंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विभिन्न मदों से दो करोड़ 20 लाख के कार्य प्रस्तावित हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने भी स्वास्थ्य विभाग की चलाई जा रही योजनाओं जैसे जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड, आभा कार्ड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र मणि विश्वास ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में लोगों को बताया कि अपने घर के आसपास साफ सफाई रखें। गड्ढों में पानी इकट्ठा न होने दें। जहां भी पानी इकट्ठा हो वहां मिट्टी डालकर भर दें। जहां मिट्टी भरना संभव नहीं है उस स्थान के पानी में डीजल या थोड़ा सा मिट्टी का तेल मिला दें इससे मच्छर द्वारा होने वाली बीमारियों को रोका जा सके। समाज कल्याण विभाग धर्मेंद्र कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि जो भी पेंशनर है या पेंशन पाने के लाभार्थी हैं। उनके पेंशन के लिए फैमिली आईडी या राशन कार्ड से लिंक करना जरूरी है, सभी लोग इसे लिंक करवा लें अन्यथा पेंशन बंद हो सकती है। बीडीओ ने 21 जून को विश्व योग दिवस पर सभी लोग अपने-अपने ग्राम पंचायत पर योग दिवस मनाए। जिससे लोग स्वस्थ रहें। इसके लिए शपथ दिलाई और कहा की सभी लोग इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। कई सदस्यों ने विकास कार्यों जैसे पेयजल, सड़क एवं इंटरलॉकिंग का प्रस्ताव दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार बिंद, अशोक कुमार बिंद, शिव शंकर यादव, सूबेदार चौहान, रविंद्र कुमार गौतम, शेर अली, रेखा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed