फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Development will get momentum, one and a half crores came in the fund

विकास को मिलेगी गति, निधि में आए डेढ़ करोड़

Wed, 06 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Development will get momentum, one and a half crores came in the fund
ज्ञानपुर। निधि के इंतजार में चुनावी वादा पूरा कराने के लिए विधायकों का इंतजार अब खत्म हो गया। जिले के तीनों विधायकों के खाते में पहली किस्त के रूप में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की रकम पहुंच गई है। विधायक निधि में धनराशि आवंटित होने के बाद डीआरडीए कार्यालय भी सक्रिय हो गया है। इसके चलते ही विभाग की तरफ से विकासपरक कार्यों से जुड़े प्रस्ताव भी संबंधित विधायकों से मांगे गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, आवास सहित अन्य योजनाओं में हर साल करोड़ों का बजट आवंटित करती है। चुने विधायकों को भी निधि दी जाती है। हर साल तीन करोड़ की दर से पांच साल में 15 करोड़ रुपये उनकी निधि में सरकार भेजती है। मार्च में चुनाव होने के बाद विधायकों के पास क्षेत्रीय जनता तमाम अपेक्षाओं को पूरा कराने के लिए पहुंचने लगी। सड़क, ट्रांसफार्मर, ट्यूबवेल, सोलर लाइट, हैंडपंप संग अन्य काम कराने का प्रस्ताव उन्हें दिया गया, लेकिन विधायकों को निधि का इंतजार था। एक सप्ताह पूर्व शासन से निधि की पहली किस्त के रूप में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये आवंटित किया गया। विधायक विकास निधि माननीयों के खाते में पहुंचने से अब क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। परियोजना निदेशक डीआरडीए मनोज कुमार राय ने बताया कि निधि में पहली किस्त आने के बाद सभी विधायकों से कार्यों के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलते ही योजनाओं के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed