फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Development of farmers in BJP government

भाजपा सरकार में किसानों का हुआ विकास

Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Development of farmers in BJP government
ज्ञानपुर। भाजपा किसान मोर्चा की चौपाल शनिवार को दुर्गागंज में हुई। इसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का बेहतर विकास हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही हैं। जिससे वे पूर्व की अपेक्षा समृद्ध हुए। विशिष्ट अतिथि राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी ने समाज के हर तबके का विकास किया। पार्टी ने सदैव किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा। 18 घंटे बिजली, खाद की उपलब्धता, आयुष्मान भारत योजना, शौचालय, उज्जवला योजना, और आवास जैसी योजनाओं से किसानो का विकास हुआ। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ दूबे ने कहा कि जिन लोगों ने किसानों पर किसी जमाने में लाठी-डंडे बरसाए थे, आज वे लोग किसानों की हित की बात कर रहे हैं। भाजपा सरकार में किसानों का पैसा सीधे उनके खाते में पहुंच रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश पांडेय, अरविंद दूबे, राहुल दूबे, सुनील बिंद, अनीस अली आदि रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र से विस्तारक प्रमुख नागेश्वर पांडेय और काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि आने वाला समय काफी संघर्ष भरा है। एक-एक कार्यकर्ता के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर रमेश पांडेय, रमेश दूबे, ओमप्रकाश तिवारी, शैलेंद्र दूबे, प्रदीप सिंह, लक्ष्मीशंकर मिश्र, गुलाब बिंद, चंदुलाल चंद्राकर, गोरलाल पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed