फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dev Diwali: Lamps lit in the name of gods in the ancient city, ghats and lakes lit up

देव दीपावली: कालीन नगरी में जले देवों के नाम दीप, जगमग हुए घाट, सरोवर

Sat, 16 Nov 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dev Diwali: Lamps lit in the name of gods in the ancient city, ghats and lakes lit up
कालीन नगरी में कार्तिक पूर्णिमा की शाम शुक्रवार को मंदिरों, घाटों और लोगों के घरों में देवों के नाम दीप जले। जिले के मंदिरों और घाटों पर भव्य देव दीपावली मनाई गई। 1.99 लाख दीये से गंगा तट से लेकर मंदिर, ज्ञान सरोवर जगमग हो गए। काशी की तर्ज पर जिले में देव दीपावली मनाई गई।
विज्ञापन

गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर पर सवा लाख, हरिहर नाथ मंदिर सहित ज्ञानसरोवर पर 51 हजार और सीतामढ़ी गंगा तट पर 21 हजार, सेमराधनाथ मंदिर पर 21 दीये जलाए गए। ढाई लाख लोग दीपोत्सव का साक्षी बने। इस सुनहरे अलौकिक पल को हर कोई अपने कैमरे में कैद करने को बेताब दिखा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा की शाम सीतामढ़ी के महर्षि वाल्मीकि आश्रम गंगा तट पर देव दीपावली गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इसी तरह गोपीगंज, ज्ञानपुर और सेमराधनाथ मंदिर सहित सीतामढ़ी के बाबा धवासानाथ आश्रम, मौनी बाबा, उड़िया बाबा, आश्रम गंगा तट पर दीपोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी की तर्ज पर गंगा आरती की गई। हरिहर नाथ मंदिर पर 51 हजार दीये जलाए गए। ज्ञानसरोवर को सजाया गया। यहां लेजर लाइट और साउंड की विशेष व्यवस्था थी, जो लोगाें के लिए आकर्षक का केंद्र रहा। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी और ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने पहला दीप जलाया।
इस मौके पर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, अशोक जायसवाल, रमेश पासी, आलोक रावत, आजाद शुक्ला आदि रहे। सुशील विश्वदीप ने गीत प्रस्तुत किए। गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर पर शिव परिवार सहित अन्य लोगों के सहयोग से सवा लाख दीपदान किए गए। देवाधिदेव महादेव का अलौकिक शृंगार भी किया गया। मंदिर परिसर को गेंदा और गुलाब के फूलों से सजाया गया।


अलौकिक छटा को अपलक निहारते रहे श्रद्धालु
कार्तिक पूर्णिमा की शाम सीतामढ़ी के महर्षि वाल्मीकि आश्रम गंगा तट पर देव दीपावली गंगा महोत्सव का भव्य समापन हुआ। दीपदान कर दीपोत्सव मनाया गया। घाट पर दीप दान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा में दीप मालाएं प्रवाहित की गईं तो गंगा में इठलाती बलखाती दीप मालाओं की अलौकिक छटा को लोग अपलक निहारते रहे। पूरे गंगा तट और आसपास का नयनाभिराम अलौकिक छटा निहार श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। देव दीपावली गंगा महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीघ ब्लाॅक के प्रभारी ब्लाॅक प्रमुख मनोज कुमार मिश्र और विशिष्ट अतिथि प्रबंधक राहुल दूबे ने किया।



गंगा घाट पर हुई आतिशबाजी
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की महाआरती वाल्मीकि आश्रम के महंत पं. हरिप्रसाद मिश्र शास्त्री के आचार्यत्व में 11 विद्वानों ने कराई। आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके पूर्व दोपहर 2 बजे से भजन गायक अतुल मिश्रा ने गंगा मइया के सुंदर भजनों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम के समापन पर गंगा घाट पर आकर्षक रंग बिरंगी आतिशबाजी की गई। इस मौके पर बसंत लाल गौड़, धर्मेंद्र सिंह, महेश्वर मिश्र, शास्त्री, सुरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed