{"_id":"61b648cead4f1662207bc7f3","slug":"details-of-criminals-being-collected-police-will-keep-an-eye-bhadohi-news-vns6275720103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों का जुटाया जा रहा ब्योरा, पुलिस रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों का जुटाया जा रहा ब्योरा, पुलिस रखेगी नजर
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को पारदर्शी तरीके से सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और खुफिया महकमा अभी से अलर्ट मोड में आ गए हैं। थाने के बीट प्रभारी गांव-गांव जाकर अपराधियों की कुंडली तैयार करने में जुट गए हैं। पुलिस 22 से 24 बिंदुओं का एक चार्ट तैयार कर उसके अनुरूप छोटी से बड़ी आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों का ब्योरा जुटा रही है। यही नहीं, बूथ और मतदान केंद्रों की स्थिति का भी विवरण एकत्र किया जा रहा है।
लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनावों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग गड़बड़ी फैलाते हैं। पूर्व में सख्ती न होने से अक्सर छोटी घटनाएं बड़े अपराध का कारण बन जाती रही हैं। जिसको लेकर 2022 चुनाव से पूर्व जिले की पुलिस अभी से एक-एक गांव की कुंडली बना रही है। जिसमें आपराधिक घटनाओं में शामिल रहने, चुनावी माहौल बिगाड़ने, गांजा बिक्री, अवैध शराब बेचने वालों सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। हर थाने के बीट प्रभारी गांव में जाकर 22 से 24 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। ताकि चुनाव से पूर्व ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा सके और जिन बूथ या मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका हो, वहां पहले से तैयारी हो सके। जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस मास्टर प्लान तैयार कर रही है। बीते 20 वर्ष के भीतर ऐसे अपराधी चिह्नित किए गए हैं, जो किसी न किसी रूप से अपराध में लिप्त रहे हों और बाद में जमानत रिहा हो गए हों। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। हत्या, हत्या के प्रयास और संपत्ति लूट से संबंधित अपराधियों पर खास नजर रहेगी। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार गोली मारने वाले बीते दो दशक में 227 लोग चिह्नित किए गए हैं। इसी तरह संपत्ति से जुड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले 550 लोग चिह्नित किए जा चुके हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि आगामी चुनाव के मद्देनजर पुलिस अभी से अलर्ट है। एक-एक गांव का पूरा लेखाजोखा पुलिस तैयार कर रही है। अपराध पर अंकुश लगाने में भी यह काफी प्रभावी रहेगा।