फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deputy CM keshav prasad maurya said Samajwadi Party BSP and Congress do politics of corruption in Bhadohi

भदोही में बोले डिप्टी सीएम: भ्रष्टाचार की राजनीति करती है सपा, बसपा और कांग्रेस, भाजपा ने माफियाओं को जेल में डाला

Sat, 13 Nov 2021 04:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Nov 2021 04:21 PM IST
सार

सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को पूरी तरह चुनावी मूड में नजर आए। भदोही में आधे घंटे के भाषण में बार-बार चुनाव को ही फोकस करते दिखे। जीत के लिए अर्जुन की तरह लक्ष्य बनाने के लिए भी कहा। कार्यकर्ताओं को हनुमान भी बताया और हाथ उठवाकर हामी भी भरवाई।

विज्ञापन
Deputy CM keshav prasad maurya said Samajwadi Party BSP and Congress do politics of corruption in Bhadohi
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को पूरी तरह चुनावी मूड में नजर आए। भदोही में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  सपा, बसपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार की राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी गुंडे, माफियाओं को लेकर टहल रही है। भाजपा के रहते माफिया जेल में हैं। इस सरकार ने देश और प्रदेश में विकास किया है। इसी विकास के दम पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। विभाजनकारी ताकतों को सत्ता का सुख नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


वह शनिवार को गोपीगंज के एक लॉन में कार्यकर्ताओं से संवाद में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल, माधोसिंह में ओवरिब्रज निर्माण की घोषणा की जबकि डेंगुरपुर-धनतुलसी घाट पर पक्का पुल की स्वीकृति प्रदान किया। डिप्टी सीएम ने विपक्षी दलों पर जुबानी हमला बोलते हुए विधानसभा चुनाव 2022 को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


मौजूद लोगों से जिले की तीनों सीटों पर कमल खिलाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा में जातिवाद का भेदभाव नहीं है। उन्होने कहा कि जनता का खून चुसने वाली पार्टियों को जनता माफ नहीं करेगी। 2014, 2017, 2019 की तरह 2022 में जनता एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा, बसपा और कांग्रेस में सड़कों पर टहलने वाले गुंडे जेल में है या सूबे से बाहर चले गए हैं। अगर सरकार बदली तो वह फिर से बाहर आ जाएंगे। इसलिए उन्हें जेल में रखने के लिए 2022 में भाजपा जरूरी है। 15 साल में सूबे की सत्ता में सपा, बसपा काबिज रहीं। दोनों सरकारों में सिर्फ अपराध, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न ही बढ़ा। भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सभी का विकास किया गया।

नारों से कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं संवाद के दौरान नारों से उत्साह बढ़ाया। कहा कि 2017 में पार्टी का नारा था कि 100  में 60 प्रतिशत हमारा, 40 प्रतिशत में बंटवारा लेकिन 2022 में 40 फीसदी वोटों को भी हाफ करेंगे। जिससे सूबे में 300 से अधिक सीटों को जीतकर सरकार बनाएंगे। आपसी मतभेद जाना भूल, चुनाव में सिर्फ 56 इंच का सीना और कमल का फूल।

... तो बसपा भी भाजपा के साथ होगी खड़ी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान बसपा को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि एक समय था साल भर में तीन-तीन प्रभारी बदले जाते थे, लेकिन अब एक भी प्रभारी नहीं मिल रहे। उन्होंने संभावना जताई कि 2022 चुनाव से पूर्व सपा को हराने के लिए बसपा सुप्रीमों भाजपा का देने की घोषणा भी कर सकती है।

आधे घंटे के भाषण में 2022 चुनाव की दिखी झलक

वाराणसी से प्रयागराज जाते समय डिप्टी सीएम का गोपीगंज नगर में दो घंटे का कार्यक्रम तय था, लेकिन वह दो घंटे विलंब से दोपहर एक के बजाए तीन बजकर 15 मिनट पर पहुंचे। आधे घंटे के भाषण के बाद वह 15 मिनट तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिले। उसके बाद वह प्रयागराज रवाना हो गए। करीब आधे घंटे के भाषण में वह चुनावी रंग में दिखे। तीनों सीटों पर कमल खिलाने, 2014 से शुरू विजयरथ को आगे बढ़ाने की हामी भरवाई।  

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को हनुमान की तरह बताया। कहा कि वे हर काम को आसानी से कर लेते हैं। कार्यकर्ताओं की देन है कि 2014 से शुरू हुआ भाजपा का विजयरथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2022 में भी विजय रथ अपने लक्ष्य तक पहुंचेगा।  कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता के बीच जाएं और पूर्ववर्ती सरकारों की खामियां और भाजपा के कार्यों को गिनाएं। घर से दूसरी पार्टी को वोट देने का मन बनाने वाली जनता ईवीएम तक पहुंचते-पहुंचते अपना मन बदल लेगी।

जिन्नावादी सोच को सबक सिखाएगी जनता

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई। कहा कि देश के विघटन करने वाले मोहम्मद अली जिन्ना की जुबान बोलने वाले अखिलेश यादव को जनता सबक सिखाएगी। कांग्रेसी श्रीराम बोलने वालों को राक्षस और राष्ट्र के लिए समर्पित आरएसएस को आतंकवादी संगठन बता रहे हैं। जिन्नावादी सोच को जनता सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed