फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dengue will be tested in the district, ELISA reader machine installed

Bhadohi News: जिले में होगी डेंगू की जांच, लगाई गई एलाइजा रीडर मशीन

Sat, 16 Sep 2023 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dengue will be tested in the district, ELISA reader machine installed
जिले में अब एलाइजा रीडर मशीन से डेंगू की जांच की जाएगी। शासन की ओर से जिले को एलाइजा रीडर मशीन भेजी गई है। मशीन से डेंगू की जांच होने पर तत्काल रिपोर्ट प्राप्त हो सकेगा। इसके पहले मरीजों की जांच कीट से कर उनका सैंपल बीएचयू जांच के लिए जाता था। जहां से तीन से चार दिनों के भीतर रिपोर्ट प्राप्त होती थी। जिले में ही मशीन आने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को इस समस्या से छुटकारा मिल गया। मशीन सीएचसी भदोही में लगाया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल बृहस्पतिवार को एलीजा मशीन का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही में लगाए गए एलीजा रीडर मशीन का निरीक्षण करने पहुंचे जिला मलेरिया अधिकारी ने टेक्नीशियन को आवश्वक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने टेक्नीशियन को मशीन की उपयोगिता के बारे में भी बताया। हालांकि इस दौरान मशीन में तकनीकी फाल्ट आने से लैब टेक्नीशियन उलझे हुए थे। जहां डेंगू के नोडल अधिकारी ने संबंधित व्यक्ति से बात कर मशीन को ठीक किया। डीएमओ ने बताया कि एलीजा टेस्ट में पॉजिटिव आने पर ही मरीज में डेंगू की पुष्टी की जाती है। इसके लिए पीड़ित का सैंपल बीएचयू भेजा जाता है और रिपोर्ट आनेे में तीन से चार दिन का समय लग जाता था, लेकिन अब जिले में ही एलीजा टेस्ट मशीन आने से तत्काल रिपोर्ट मिल सकेगी। इससे मरीज का जल्दी उपचार शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed