फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstrators raised voice for payment

प्रदर्शन कर मजदूरों ने भुगतान की उठाई आवाज

Sat, 12 Sep 2020 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstrators raised voice for payment
चौरी। भदोही विकास खंड के कोल्हड़ गांव में प्रदर्शन कर मनरेगा मजदूरों ने बकाए भुगतान की मांग अधिकारियों से की। मजदूरों ने आरोप लगाया है वैश्विक महामारी के दौर में गरीब, मजदूर परिवार रोजगार के लिए भटक रहे हैं, वहीं काम करने के बाद भी ब्लॉक प्रशासन मजदूरी देने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन

गत तीन माह से दर्जनों मजदूरों ने मनरेगा के तहत काम तो कर लिया, लेकिन उन्हें भुगतान के लिए कभी ग्राम प्रधान तो कभी रोजगार सेवक और सेक्रेटरी के पास दौड़ाया जा रहा है। शनिवार को भी भुगतान का आश्वासन दिया गया, लेकिन मजदूरों को मायूसी हाथ लगी। मजदूरी न मिल पाने के कारण अब परिवार का भरण-पोषण हो पाना मुश्किल हो रहा है। जिला प्रशासन ने उनकी मांगों पर सख्ती दिखाते हुए भुगतान नहीं कराया तो मजदूर सीडीओ विवेक त्रिपाठी का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार, अर्जुन, सुखदेई, सुमित्रा, अनिता, नान्हक, ममता, निर्मला, अंजना, अशोक, सरोजा आदि शामिल रहे। बीडीओ भदोही राजाराम ने कहा कि मामले की जांच कराकर मजदूरों की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed