फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration of ration card holders against Kotdar

कोटेदार के खिलाफ राशन कार्डधारकों का प्रदर्शन

Mon, 20 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of ration card holders against Kotdar
सुरियावां ब्लॉक के जगदीशपुर-कोकलमऊ गांव के राशन कॉर्डधारकों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम को शपथपत्र देकर चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में टीम गठित कर कोटे की दुकान का लाइसेंस निरस्त कराते हुए कोटेदार पर मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

कॉर्डधारकों ने आरोप लगाया है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार की तरफ से महामारी में गरीब, मजदूर, बेरोजगार परिवारों को नि:शुल्क राशन, खाद्य सामानों का वितरण पारदर्शिता पूर्ण तरीके से कराने की जिम्मेदारी खाद्य एवं रसद विभाग को सौंपी गई है। आरोप लगाया कि गांव में काफी दिनों से कार्यरत कोटे की दुकान चलाने वाले जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित न कर खुलेआम कालाबाजारी कर रहे हैं। जब इसका विरोध किया जाता है तो राशन कार्ड धारकों की सूची से नाम कटवाने, यूनिट घटाने, औपचारिकता में वितरण के समय नाममात्र के पात्रों में सामानों का वितरण करते समय घटतौली दुर्व्यवहार आम बात हो गई है। कार्डधारक कोटेदार की धमकी और दुर्व्यवहार से त्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों कोटे की दुकान का लाइसेंस निरस्त कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में सूर्यदेवी, विंध्यवासिनी पांडेय, राजकुमार गौतम, हाकिम अली, सहस तिवारी, रामशिरोमणि, रवि तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed