उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले मीटर रीडर्स ने मंगलवार को मानदेय सहित विभिन्न मांगा को लेकर उपकेंद्र ज्ञानपुर पर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पहल की मांग की।
संगठन के सुभाष बिंद ने कहा कि पूर्व में जिस कंपनी ने उन्हें रखा था वह 11 हजार मानदेय देती थी, लेकिन नई कंपनी ने मानदेय घटाकर साढ़े चार हजार कर दिया है। जिससे उन्हें खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महंगाई के दौर में कम मानदेय पर कार्य करना संभव नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक कंपनी नियमानुसार मानदेय नहीं देती तब तक मीटर रीडर्स मीटर रीडिंग का बहिष्कार करेंगे। उनकी मांगो में मोबाइल, प्रिंटर कंपनी की ओर से देने, 1200 बिल का लक्ष्य, 18 हजार न्यूनतम मानदेय, माह के एक से पांच तारीख तक मानदेय, आईडी कार्ड और पीएफ कंपनी की ओर से जारी किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में विजयशंकर तिवारी, प्रदीप शर्मा, सूर्य प्रकाश पांडेय, जफर अंसारी, अमर पाल, संदीप आदि रहे।