फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration of angry women due to closure of Basahi gate

Bhadohi News: बसहीं फाटक बंद होने से नाराज महिलाओं का प्रदर्शन

Sat, 08 Apr 2023 01:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Updated Sat, 08 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry women due to closure of Basahi gate
माधोसिंह-रामबाग रेलखंड पर बसहीं रेलवे फाटक को बंद किए जाने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को फाटक के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। महिलाओं की मांग थी कि फाटक के पास अंडरपास बनाया जाए। जिससे उनको आने-जाने में असुविधा का सामना न करना पड़े। लगभग एक घंटे तक धरना प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को रेलवे के जांच अधिकारी/प्रभारी निरीक्षक रामपुर आरपीएफ रामप्रवेश यादव व कोईरौना थानाध्यक्ष मक्खन लाल ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

माधोसिंह-रामबाग रेलखंड पर रेलवे की ओर से कराए जा रहे आधुनिकीकरण को ध्यान में रखकर कुल 13 फाटक बंद किए जाने हैं। जिसमें जिले के भी छह फाटक हैँ। जिसमें अब तक चार फाटक बंद हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को रेलवे चौथे फाटक बसहीं को बंद कराया। इसकी जानकारी होते ही शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं बसहीं फाटक पर जुट गई और फाटक के पास खड़े होकर नारेबाजी करने लगी। महिलाओं की मांग थी कि फाटक बंद होने से दो से तीन किमी की अतिरिक्त दूरी बढ़ जाएगी। ऐसे में फाटक के पास अंडरपास बनाया जाए। जिससे आसपास के गांव के लोगों को परेशानी न उठाना पड़े। प्रदर्शन की सूचना पर थानाध्यक्ष कोईरौना व रामपुर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में अंगुरा देवी, सुशीला देवी, अनीता देवी, बसंती देवी, शांति देवी, किस्मति, फोटो देवी, निर्मला देवी, जुमना देवी सहित अन्य रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed