फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration at the Collectorate demanding adjustment

Bhadohi News: समायोजन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 25 Sep 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the Collectorate demanding adjustment
कोविड संक्रमण काल में मरीजों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर समायोजित कराने की मांग की। पत्रक में कहा कि संक्रमण काल में जब मरीज के पास कोई नहीं जाता था, तब उनकी नियुक्ति वार्ड बॉय, वार्ड आया के रूप में की गई। कोरोना के प्रथम, द्वितीय और तृतीय लहर में उन्होंने बगैर अपने जान की परवाह किए मरीजों की हर संभव सेवा की थी। उस दौरान आश्वासन दिया गया था कि स्वास्थ्य विभाग में किसी भर्ती में उन्हें वरीयता के आधार पर समायोजित किया जाएगा, जबकि अब इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नए लोगों को रखा जा रहा है। मौके पर संगीता कुमारी, विजय सिंह यादव, प्रमोद कुमार, अंजना देवी, रूचि राय, सत्येंद्र राय, जयप्रकाश, रमविजय, साधना भारती, गोविंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed