{"_id":"61d47287249ac126230e49d6","slug":"demonstration-against-village-head-bhadohi-news-vns631724619","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज थाना क्षेत्र के मुंगरी-पूरेविश्वनाथ गांव के वनवासियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम आर्यका अखौरी को प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की मांग की। आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान वनवासी जमीन पर रह रहे परिजनों को आए दिन भगाने की बात कहते हैं और नहीं हटने पर धमकी देते हैं। जिससे वनवासियों में अनहोनी की चिंता सता रही है। जबकि वनवासी परिवार गांव की एक जमीन पर एक दशक से रहकर जीवन-यापन करते आ रहे हैं।
बताया कि खतौनी, आधार कार्ड, राशनकार्ड में एक-एक परिवार का नाम भी दर्ज है लेकिन ग्राम प्रधान उसी जमीन को दूसरों को आवंटित करने के लिए धमकाया जा रहा है। दो दिन पूर्व ही ज्ञानपुर ब्लाक में तैनात एक कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में प्रधान पुत्र के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली मुकदमा भी दर्ज हुआ है बावजूद इसके कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ रहा है। मामले की जांच कराकर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया तो अनशन के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम, फद्दल, द्वारि कानाथ, सुनील कुमार, फुलमीना देवी, अरईया देवी, विमला देवी, पूजा देवी, संजू देवी आदि रहे।