{"_id":"5f674e208ebc3e98103469c2","slug":"demand-to-rename-jangiganj-station-to-sitamarhi-bhadohi-news-vns5483027140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगीगंज स्टेशन का नाम सीतामढ़ी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगीगंज स्टेशन का नाम सीतामढ़ी करने की मांग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को दाता साईं आश्रम दरवांसी परिसर में संपन्न हुई। इसमें पदाधिकारियों ने जंगीगंज रेलवे स्टेशन का नाम सीतामढ़ी करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की रणनीति तैयार की।
ग्राम प्रधान चंदापुर वि द्या शुक्ला ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत उक्त स्टेशन की महत्ता के साथ अब रेल अधिकारी उपेक्षा कर रहे हैं। लगभग तीन वर्ष पूर्व पूर्वोत्तर की मिट रही शान को बचाने के लिए रेल विकास निगम ने विद्युतीकरण और दोहरीकरण समेत अन्य विकास कार्यों की रूपरेखा तय कर कार्य शुरू कराते हुए तीन करोड़ से अधिक की धनराशि भी खर्च कर दी गई। अब समय और ट्रेनों की गति को बढ़ाने के नाम पर मंडुआडीह रेल खंड के जंगीगंज, अहिमनपुर और सैदाबाद स्टेशन की महत्ता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यदि जंगीगंज स्टेशन के साथ उपेक्षा की जा रही है तो सीतामढ़ी का नामकरण कर दिया जाए।
सीतामढ़ी की दूरी जंगीगंज स्टेशन से मात्र 12 किमी है और अन्य स्टेशनों से अधिक। जहां पड़ोसी जनपद जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र समेत गैर प्रांत अहमदाबाद, बिहार, मुंबई, दिल्ली, नोएडा, सूरत, सिकंदराबाद, गाजियाबाद से भक्तों की होने वाली यात्रा सरल हो जाएगी। हस्ताक्षर अभियान पूर्ण होने पर सांसद, डीएम, डीआरएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर योगेंद्र सिंह, आशीष सिंह, सूरज कुमार, सौरभ सिंह, धनंजय गुप्ता, रामधीरज, अख्तर अली, मनीष सिंह, हेमंत सिंह आदि रहे।