फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand to remove ban from army recruitment

चक्काजाम कर सेना भर्ती से रोक हटाने की मांग

Sat, 28 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove ban from army recruitment
सुरियावां। बाईपास चौराहा सुरियावां में शनिवार को लगभग 300 युवाओं ने चक्काजाम कर सेना भर्ती पर लगी रोक को हटाने की मांग को लेकर चक्काजाम किया। इस दौरान युवाओं ने छावनी परिषद वाराणसी से सेना भर्ती पर लगी रोक को हटाने की मांग की। इस दौरान युवाओं ने प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव को मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि एक सप्ताह में युवाओं की मांग पर सार्थक निर्णय नहीं हो सका तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लगभग 300 युवा कई माह से खेल मैदानों पर सुबह-शाम कड़ी मेहनत कर रहें हैं । आशीष सिंह ने कहा कि दरअसल युवा इसलिए मेहनत कर रहें है कि क्योंकि वह सेना में भर्ती होना चाहते हैं। लेकिन जब युवा छावनी परिषद कार्यालय वाराणसी पहुंचते हैं तो उस समय उन्हें यह कहकर उनका हौसला गिरा दिया जाता है कि रणबांकुरे स्टेडियम में तीन वर्ष तक भर्ती पर रोक लगी है। गत माह प्रदेश सरकार ने यह घोषणा किया कि सेना के विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों पर खुली भर्ती आयोजित कर युवाओं को मौका दिया जाएगा। इसके बाद जिले में खेल मैदान डीघ, दौरियाही, चौरी, औराई, ऊंज, कुरमैचा, डीघ-तलवां, ज्ञानपुर नगर, जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर आदि पर मेहनतकश देखी जा रही है कि आने वाले समय में शायद भर्ती से रोक हटेगी और मौका मिलेगा जो संभव नहीं दिख रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने कहा कि युवाओं की ओर मिले मांगपत्र को छावनी परिषद कार्यालय वाराणसी भेजा जाएगा। चक्काजाम स्थल पर मयंक यादव, विवेक, अतुल, सोनू, विमल, मनोज, राजेश, रंजीत, अनिल, सचिन, आकाश, मुकेश, अनूप, संदीप, मोहित आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed