फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand to increase compensation for land acquired for highway

Bhadohi News: हाईवे के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग

Wed, 10 Jan 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase compensation for land acquired for highway
सरोई। वाराणसी- मछलीशहर- भदोही नेशनल हाईवे 731बी के प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। अभी लगभग 45 फीसदी काश्तकारों को मुआवजा नहीं मिला है। काश्तकार मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं जबकि प्रशासन का कहना है कि मुआवजा बढ़ाना संभव नहीं है। काश्तकार जल्दी दस्तावेज जमा करें ताकि मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन

जिले में नेशनल हाईवे 731बी को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। हाईवे वाराणसी मार्ग कपसेठी, भदोही, दुर्गागंज, जंघई मछलीशहर से गुजरेगा। जिसमें भदोही में कुल 105 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की जानी है। फेज वन में 80 गांव और फेज टू में 21 गांव प्रभावित हैं। जिसमें अब तक 55 फीसदी काश्तकारों को भुगतान किया जा चुका है। एसडीम ने बताया कि अभी लगभग 45 फीसदी काश्तकारों को मुआवजा दिया जाना बाकी है। कुछ काश्तकार मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ अन्य न्यायालय मामलों के बाबत राजस्व टीम की समय से दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अब तक भुगतान एक फाइल लगाई लगा सके हैं। ऐसे में उनके भुगतान की कार्यवाही में विलंब हो रहा है। कहा कि थ्री डी प्रकाशन के बाद किसी भी प्रकार से मुआवजा राशि बढ़ाया जाना संभव नहीं है। अगर जल्द ही दस्तावेज नहीं उपलब्ध कराते हैं तो अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed