फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand for restoration of power supply by demonstration

चक्काजाम-प्रदर्शन कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग

Thu, 01 Jul 2021 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for restoration of power supply by demonstration
विद्युत उपकेंद्र सुरियावां के पुरानी बाजार और सेमराध फीडर पर आग लगने के कारण ठप हुई विद्युत आपूर्ति को बहाल कराने के लिए उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को चक्काजाम प्रदर्शन किया। चक्काजाम से दुर्गागंज-भदोही मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बिजली आपूर्ति बहाली की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों पर उपेक्षा व लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि सुरियावां उपकेंद्र से वार्ड नंबर आठ पुरानी बाजार जुड़ा है। ट्रांसफार्मर जलने के चलते पांच सौ परिवार एक सप्ताह से मुसीबत झेल रहे हैं लेेकिन विभाग की नींद नहीं टूट रही। बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से पेयजल की समस्या झेलनी पड़ रही है। लोगों के मुताबिक जेई, एसडीएम, संविदा लाइनमैन जानबूझ कर समस्या को बढ़ाते हैं। चक्काजाम की जानकारी मिलने पर दलबल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुरियावां जयप्रकाश यादव ने एक्सईएन फस्ट से वार्ता कर लोगों को शांत कराया। एक्सईएन प्रथम रामकुमार सिंह ने कहा कि मिर्जापुर मंडल वर्कशाप से ट्रांसफार्मर आ रहा है। शुक्रवार तक ट्रंस्फार्मर लगा दिया जाएगा। चक्काजाम करने वालों में शिवप्रसाद उपाध्याय, त्रिवेणी, जायसवाल, अवधेश उमर, गोपाल, मूलचंद गुप्ता, घनश्याम पांडेय, कृष्णानंद, बाबा पांडेय, शिवबाबू, सुनील, वरुन, अजय, रिंकू, मोनू, हरिश्चंद्र समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और वार्डवासी शामिल रहे। उधर सेमराध उपकेंद्र के दानीपट्टी फीडर उपभोक्ताओं ने एक्सईएन द्वीतीय को प्रार्थनापत्र देकर विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान मनोज दुबे, आदिनाथ यादव, भोलानाथ, आकाश, नन्हू दुबे, पप्पू दुबे, संतोष दुबे, बब्बू, सुग्घर, अच्छेलाल यादव, कलंदर गिरी आदि ने नाराजगी जताई कि संविदा लाइनमैन की मनमानी से आए दिन तार, ट्रांसफार्मर, खंभे के कारण उपभोक्ताओं विद्युतविहीन रहना पड़ रहा है। उमस से बढ़ी गर्मी में न पानी की सुविधा मिल रही है न पंखे डोल रहे हैं। किसान सिंचाई संसाधनों के बंद रहने पर दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। छोटी सी खराबी आने पर उपभोक्ता चंदा जुटाकर समस्या को दूर कराते हैं बावजूद इसके विभाग जर्जर हो चुके उपकरणों को बदलने का प्रयासरत नहीं कर रहा। बृहस्पतिवार को सुबह तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया। एक्सईएन सदर मनोज कुमार ने कहा कि समस्या को दूर करने में कर्मचारी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed