फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand for payment of remuneration of teachers engaged in police recruitment examination

Bhadohi News: पुलिस भर्ती परीक्षा में लगे शिक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान की मांग

Thu, 26 Sep 2024 04:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Demand for payment of remuneration of teachers engaged in police recruitment examination
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने बुधवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह और डीआईओएस अंशुमान को पत्रक सौंपा। डीएम को सौंपे पत्रक में शिक्षकों ने पुलिस भर्ती परीक्षा को संपन्न कराने वाले शिक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान और डीआईओएस को सौंपे पत्रक में शिक्षकों ने चालू वित्तीय वर्ष का फॉर्म-16 निशुल्क वितरित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा पांच दिनों में कुल कुल 10 पालियों में संपन्न कराई गई थी। इसमें परीक्षा में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों का पारिश्रमिक अब तक केंद्र व्यवस्थापकों को नहीं मिल सका है। वहीं डीआईओएस के पत्रक में बताया कि अशासकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कर्मचारियों को फॉर्म-16 उपलब्ध कराने में अक्सर हीलाहवाली की जाती है। जबकि इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने फॉर्म-16 निशुल्क वितरित किए जाने के निर्देश दिए थे। मौके पर हरिमोहन यादव शास्त्री, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गोस्वामी विवेकानंद, मनोज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed