फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Death of young man

सड़क हादसे में विक्षिप्त युवक की मौत

Thu, 12 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Death of young man
ऊंज। थाना क्षेत्र के वहिदानगर मोड़ के समीप राजमार्ग पर बुधवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की जा सकी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि प्रयागराज जनपद के हंडिया निवासी राकेश कुमार बिंद (35) पुत्र मनिजर बिंद मंगलवार से ही घर से लापता हो गया था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक न थी। प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पकड़ कर पैदल ही वह वहिदानगर के पास पहुंच गया। उसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। समय पर अस्पताल न पहुंचने के कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed