फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Death of a young man who fell from the train in a suspicious condition

संदिग्ध हाल में ट्रेन से गिरे युवक की मौत

Mon, 06 Sep 2021 05:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who fell from the train in a suspicious condition
पूर्वोत्तर रेलवे के अहिमनपुर स्टेशन के पास रविवार को संदिग्ध हालत में घायल मिले जगलाल प्रजापति (20) निवासी भावापुर की मौत इलाज के दौरान सोमवार को हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई धीरज प्रजापति ने बताया कि छोटा भाई जग लाल सूरत में रहकर मजदूरी करता था। रविवार को टिकट लेकर दानापुर एक्सप्रेस से वह घर लौट रहा था। जहरखुरानों ने उसे अपना शिकार बनाकर सभी सामान लेकर चंपत हो गए। जग ललाल को ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर न उतार कर अहिमनपुर स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में फेंक दिया होगा। लोगों की सूचना पर पुलिस ने जग लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराकर परिजनों को जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद जब राहत नहीं मिली तो चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। जग लाल को भदोही नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी डा.अभिषेक ने कहा कि रेल खंड पर स्पेशल टीम गठित कर जहरखुरानों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed