फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deadly attack on Safai Nayak, condition critical

Bhadohi News: सफाई नायक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Sun, 21 Jul 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Safai Nayak, condition critical
भदोही। नगर पालिका परिषद के सफाई नायक मो. राशिद पर शनिवार की शाम मोटर साइकिल से आए तीन बदमाशों ने लाठी, राड, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल राशिद का महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से सफाई कर्मियों और नगर पालिका के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि मो. राशिद रोज की तरह कर्मचारियों की हाजिरी ले रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक लाठी, राड, डंडा लेकर आए और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब तक सफाई कर्मी बचाव कर पाते तब तक आरोपी फरार हो गए। राशिद जमीन पर गिरे तो फिर उठ नहीं सके। अस्पताल में पता चला कि उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। राशिद ने बताया कि आरोपी रुमाल से अपने चेहरे ढके हुए थे। इस बीच पालिका के अधिकारी, और सफाई कर्मी अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पालिका के सैनिट्री इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि हम लोग पहले घायल राशिद को एमबीएस अस्पताल लेकर आए जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया है। परिजन उन्हें वाराणसी लेकर रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे वाजिद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक भदोही एके त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है फिर भी वे घटनास्थल के आसपास के निजी सीसी टीवी को खंगाल कर हमलावर युवकों को पहचानने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed