फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   dead body of young man who had left home was found hanging from tree in bhadohi

Bhadohi News: घर से निकले युवक की पेड़ पर लटकती मिली लाश, सुबह बिना कुछ बताए ही निकला था

Thu, 16 Oct 2025 08:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 08:47 PM IST
सार

यूपी के भदोही जिले में पेड़ से लटकती लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर गोपीगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
dead body of young man who had left home was found hanging from tree in bhadohi
शव को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi News: गोपीगंज कोतवाली के जंगीगंज चौकी अंतर्गत दवनपुर में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी रणबहादुर गौतम (22) पुत्र स्वर्गीय कमलेश कुमार गौतम के रूप में हुई है। वह सुबह घर से बिना किसी को कुछ बताए साइकिल से निकला था। 

विज्ञापन


मृतक के भाई रणजीत गौतम ने बताया कि उसका भाई सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच साइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह कहां जा रहा है। दोपहर करीब 2 बजे गांव के दो बच्चों ने आकर सूचना दी कि एक युवक पेड़ से लटका हुआ है। 
विज्ञापन


सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान रणबहादुर के रूप में की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जंगीगंज चौकी पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर जांच की, तब तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक दो भाइयों में छोटा था तथा उसकी दो बहनें हैं। जिनमें से एक का विवाह हो चुका है। मृतक अविवाहित था। भाई रणजीत ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद या कलह नहीं था, इसलिए यह कदम क्यों उठाया गया, कहना मुश्किल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed