{"_id":"6866410d191d67375f070bfc","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-tree-in-garden-in-bhadohi-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बगीचे में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, कर्ज के बोझ तले दबा था; साइकिल भी रखी थी गिरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बगीचे में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, कर्ज के बोझ तले दबा था; साइकिल भी रखी थी गिरवी
Thu, 03 Jul 2025 02:06 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:06 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही जिले में एक युवक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर मिलने पर सनसनी फैल गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के महथूआ गांव में घर से एक किमी दूर एक युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। युवक की शिनाख्त शिवकुमार निवासी महथूआ के रूप में हुईं। उसका शव गांव के एक भट्ठे के बगल शौकत के बगीचे में एक पेड़ की डाली पर लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, शिवकुमार (29) महथूआं का रहने वाला था। शिव कुमार की शादी मिर्जापुर जिले के पुर्जागीर में हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। परिवार के अनुसार शिवकुमार मजदूरी का काम करता था। उसकी मौत हत्या है या आत्महत्या पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी में कॉलेज के लिए निकली छात्रा की गला काटकर हत्या, ढाबे के कमरे में मिली लाश; परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिवकुमार जुआ खेलने का आदी था। उस पर कर्ज का बोझ भी हो गया था। जिसके चलते उसने अपनी साइकिल भी गिरवी रख दी थी। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही शिवकुमार की मौत के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन