{"_id":"671d511bc20dfdb76b0f0fd4","slug":"dead-body-of-pickup-driver-found-hanging-from-a-tree-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-118290-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पिकअप चालक का पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पिकअप चालक का पेड़ से लटकता मिला शव
विज्ञापन
औराई थाना क्षेत्र के तिउरी गांव में एक बगीचे में पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान हाईवे के दक्षिणी लेन पर खड़ी उसकी पिकअप से मिले डीएल के आधार पर हुई। उसका शव हाईवे के उत्तरी लेन पर स्थित बगीचे में लटकता मिला था। मृतक का वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त था।
औराई कोतवाली के महराजगंज क्षेत्र के तिऊरी गांव में वाराणसी प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर स्थित बगीचे की ओर टहलने निकले ग्रामीणों को हाईवे पर एक पेड़ से लटकता शव दिखा। इस खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाई।
काफी प्रयास के बाद जब युवक की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। इधर दक्षिणी लेन पर सुबह से ही एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हाल में खड़ी थी। शक होने पर लोगों ने देखा तो वह खाली थी। इसकी सूचना पुलिस के पास पहुंची तो पता चला कि वह उसी युवक की पिकअप थी।
विज्ञापन
पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो पता चला मृत युवक का नाम अंकित मिश्रा (30) था। वह प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के रमनिया का निवासी था। पिता का नाम चंद्रमा मिश्रा है। पुलिस ने युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन बेटे की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
औराई प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की शिनाख्त हो गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
20 दिनों के अंदर इस तरह का दूसरा मामला
जिले में 20 दिन के अंदर इस तरह का यह दूसरा मामला है। जब किसी सार्वजनिक जगह पर खुले में पेड़ से शव लटकता मिला। इसके पहले नौ अक्तूबर को चौरी थाना क्षेत्र के अनेगपुर के पास एक मजदूर की पेड़ से लटकता शव मिला था। झारखंड जिले के करमो थाना क्षेत्र के चान्हो निवासी मजदूर रामा उरांव पुत्र तिरसा भगत अपने कुछ साथियों के साथ अनेगपुर में ईंट भठ्ठे पर काम करने आया था। गांव से दूर डीह बाबा के पास एक जंगली पेड़ पर गमछे के सहारे उसका शव लटकता मिला था।