फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body found in pond, mother accused of murder

तालाब में उतराया मिला शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 30 Oct 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in pond, mother accused of murder
स्थानीय थाना क्षेत्र के बरैला में चौरी-महराजगंज मार्ग पर स्थित एक तालाब में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा, वहां नरपतपुर निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में शिनाख्त की गई। उसकी मां ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चौरी-महराजगंज मार्ग के किनारे स्थित तालाब में सुबह करीब साढ़े दस बजे ग्रामीणों ने शव उतराया हुआ देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। करीब 12 बजे पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और दोपहर बाद शिनाख्त हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसकी आंख व मुंह में खून लगा था। उधर, मृतक की मां सावित्री देवी ने शिनाख्त करने के बाद कहा कि दो दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। उसी ने हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ औराई रामलखन मिश्र ने कहा कि मृतक की मां ने जो आरोप लगाया है उसी के आधार पर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed