{"_id":"6738f315db51423ca3040e34","slug":"dc-mnrega-will-investigate-the-case-of-payment-without-work-done-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-119045-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बिना काम कराए भुगतान के मामले की जांच करेंगे डीसी मनरेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बिना काम कराए भुगतान के मामले की जांच करेंगे डीसी मनरेगा
विज्ञापन
बिना काम कराए वाराणसी के फर्म को पांच लाख 30 हजार के भुगतान करने के मामले में सीडीओ डॉ. शिवाकांत शुक्ल ने जांच बैठा दी है। सीडीओ ने डीसी मनरेगा को प्रकरण की जांच सौंपी।
सीडीओ ने एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। औराई ब्लॉक के कंसापुर गांव में नहर से लेकर भक्तापुर बॉर्डर तक 300 मीटर भूमिगत नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी लागत करीब पांच लाख 30 हजार है।
अभी वह काम पूर्ण नहीं हुआ है, लेकिन ब्लॉक से एक वाराणसी के फर्म को एफटीओ यानि फंड ट्रांसफर आर्डर बनाकर भुगतान कर दिया गया। मामले की पोल तब खुली जब ग्राम प्रधान शिवशंकर जायसवाल काम के भुगतान के सिलसिले में ब्लॉक पहुंचे। प्रकरण में भुगतान करते समय न तो सचिव और नही प्रधान के हस्ताक्षर लिए गए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत बीडीओ के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर किया। दूसरी तरफ मामला प्रकाश में आने के बाद सीडीओ डॉ. शिवाकांत शुक्ल ने जांच टीम गठित करते हुए डीसी मनरेगा को जांच सौंपी है। सीडीओ डॉ. शिवाकांत शुक्ल ने बताया कि बिना काम कराए ही दूसरी फर्म को भुगतान का मामला गंभीर है। इसके जांच की जिम्मेदारी डीसी मनरेगा को सौंपी गयी है। जांच में कमी मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।