{"_id":"681663e791582f7507073d74","slug":"dbt-will-be-sent-to-the-accounts-of-125-lakh-parents-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-125625-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 1.25 लाख अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी डीबीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 1.25 लाख अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी डीबीटी
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 1.25 लाख बच्चों को नि:शुल्क ड्रेस, बैग, जूता, मोजा के लिए 1200-1200 रुपये की धनराशि जल्द मिलेगी। डॉटा सत्यापन पूरा होने के बाद अब विभाग शासन से पैसा मिलने का इंतजार कर रहा है।
माना जा रहा है कि 10 से 20 मई के मध्य पहले चरण का पैसा अभिभावकों के खाते में आ जाएगा। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें डेढ़ लाख बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत अब तक करीब 12 हजार नए बच्चों का प्रवेश लिया गया है। इसके अलावा दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों का डॉटा पहले से फीड है। आंकड़ों के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर एक लाख 25 हजार प्रोन्नत बच्चाें का डाटा अपलोड किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से सत्यापन का काम चल रहा है। अब तक सवा लाख बच्चों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। जल्द ही शासन से बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की राशि भेजी जाएगी। जिन बच्चों का आधार नंबर अभी तक नहीं मिला है उनका पैसा आने में विलंब होगा। बताया कि 20 मई से गर्मी की छुट्टी हो जाएगी।