फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Day temperature increased by two and a half degrees

Bhadohi News: दिन के तापमान में ढाई डिग्री की बढोतरी, तल्ख हुई धूप

Fri, 18 Apr 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Day temperature increased by two and a half degrees
ज्ञानपुर। मौसम की बेरुखी बढ़ने लगी है। जिले में बीते दो दिनों से तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। इससे दोपहर के समय सड़कों पर निकलना कठिन हो रहा है। दिन में धूप और शाम होते ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान ढाई डिग्री बढ़कर 38.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जिले में बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। दिन के साथ रात के तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है। बुधवार को रात के तापमान में जहां तीन डिग्री की बढोत्तरी हुई।
विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में ढाई डिग्री की बृद्धि हुई। बुधवार को सुबह नौ बजे से ही तेज धूप का अहसास होने लगा। दिन चढ़ने के साथ तापमान और चढ़ने लगा। दोपहर के समय ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर सन्नाटा देखा गया। वहीं कई बाजारों में भी कम ही लोग दिखे। धूप का असर शाम पांच बजे तक बना रहा। शाम होते ही उमस लोगों को परेशान करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कई जगहों पर बिजली कटौती के कारण भी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर के समय खुब ट्रिपिंग हुई। बार-बार बिजली कटने से लोग गर्मी से हलकान रहे। दूसरी तरफ मौसम का रुख देखकर किसान गेंहू की कटाई, मंडाई कार्य में तेजी से जुटे हैं।

करीब 70 फीसदी किसान मंडाई का कार्य में लगे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि आगामी दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदल सकता है। आंधी संग पानी का संयोग बन रहा है। किसान मंडाई करके अनाज को सुरक्षित घर में रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed