{"_id":"5e2704968ebc3e8d430481df","slug":"daughter-and-son-alike-abhiyan-in-bhadohi-bhadohi-news-vns506389013","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी-बेटा एक समान, सबको शिक्षा सबको...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी-बेटा एक समान, सबको शिक्षा सबको...
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मंगलवार को स्कूलों की ओर से जागरूकता रैली और गोष्ठी आयोजित कर जागरूक किया गया। बेटियों को ब्रह्मांड की जननी कहा गया। उनके हित के लिए काम करने का संकल्प लिया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में प्रधानाध्यापिका सदगुरु प्यारी श्रीवास्तव के नेतृत्व में रैली निकाली गई। तख्तियों पर लिखे नारे बेटी-बेटा एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान। पढ़ी लिखी बेटी, रोशनी दो घर की आदि कहते हुए आगे बढ़े। रैली पीडब्ल्यूडी कार्यालय, बालीपुर, कागभुसुंडी मंदिर, नई तहसील, राजा बाजार, शीतल पाल तिराहा, केएनपीजी कॉलेज, जिला कारागार होते हुए बीआरसी पर आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर अखिलेश कुमार यादव, विमल कुमार मिश्र, रंजना, ज्ञान देवी, फूला देवी, विद्यावती आदि रहीं।
इसी तरह लखनों स्थित मनोज चाणक्य फ्रंटल स्कूल में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में शिक्षक संग छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला प्रोबेशन विभाग के वरिष्ठ लिपिक राजकुमार ने बच्चों को शपथ दिलाई। प्रबंधक मुकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से आगे बढ़ रही है। उन्हें बेहतर शिक्षा देकर आगे बढ़ाएं। इस मौके पर महेंद्र यादव, मनोज कुमार शुक्ला, स्वेता शुक्ला, आयुषी मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा आदि रहीं।