{"_id":"5fa163348ebc3e3b4b41a0f5","slug":"daroga-abuses-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधायक को दरोगा ने दी गाली, भदोही एसपी से मौखिक शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधायक को दरोगा ने दी गाली, भदोही एसपी से मौखिक शिकायत
Tue, 03 Nov 2020 07:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के एक भाजपा विधायक को दरोगा के गाली देने का मामला सामने आया है। हालांकि विधायक की ओर से इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। भाजपा विधायक ने मंगलवार को मौखिक रूप से पुलिस अधीक्षक से आरोप लगाया कि आपके एक दरोगा ने औराई में मुझे गाली दी। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने दरोगा को जब बताया कि हम विधायक के यहां से आ रहे हैं तो दरोगा ने मेरे लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
वहां से लौटे युवकों ने मुझे इसकी जानकारी दी। हालांकि इस संबंध में विधायक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उधर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि कोई दरोगा किसी विधायक को गाली क्यों देगा।
विज्ञापन
वह भी तब, जब वह चालान काट चुका हो। विधायक जी वहां पर मौजूद भी नहीं थे। ऐसे में उन लड़कों की बात पर भरोसा कैसे किया जा सकता है। उन्होंने मुझसे मौखिक तौर पर शिकायत की थी। अगर वह लिखित शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन