फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Darkness on the highway due to the negligence of maintenance workers

मेंटनेस कर्मचारियों की खानापूर्ति से राजमार्ग पर अंधेरा

Mon, 06 Sep 2021 05:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Darkness on the highway due to the negligence of maintenance workers
मेंटनेस कर्मचारियों की खानापूर्ति से इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मुख्य लेन समेत सर्विसलेन, बाजार, चौराहा, तिराहा अंधेरे में है। मजबूरी में राहगीर और वाहन चालक अंधेरे में आवागमन कर किसी न किसी अनहोनी की चिंता में हैं। रविवार को उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने राजमार्ग मंत्रालय शिकायत कर हिदायत दिया है कि दो दिन में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराकर अंधेरा दूर नहीं कराया जा सका तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। आरोप लगाया है कि छह लेन निर्माण के तहत प्राधिकरण ने करोड़ों खर्च कर पूर्वी सीमा बाबूसराय और पश्चिमी सीमा ऊंज तक मुख्य लेन, सर्विसलेन, ओवरब्रिज, अंडरपास पर स्ट्रीट लाइट लगवाया गया है। लाइट के उपकरण लगाते समय ही मानक की अनदेखी का विरोध हुआ जिसको नजरंदाज कर प्राधिकरण के अधिकारियों ने कार्यदाई संस्था को मनमानी करने की छूट दे दी। मनमानी का परिणाम यह है कि लाइटें कब और कहां खराब होकर अंधेरा को कायम कर दे रही कोई नहीं जानता। उदाहरण के रुप में गोपीगंज ओवरब्रि ज झिलिया पुल, जंगीगंज, ऊंज, कुरमैचा, नटवां, महाराजगंज पर एक माह से अंधेरा है। मेंटनेस कर्मचारी प्रतिदिन विभागीय वाहन पर हंडिया से राजातालाब तक चक्रमण करतीं है लेकिन समस्या को दूर नहीं किया जाता है। अंधेरे के कारण बाजाचार, चौराहा, तिराहा अंधेरा पसरा रहता है। सर्विसलेन के किनारे राजमार्ग और औराई, ज्ञानपुर तहसील के खाते में दर्ज सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण, बिना पंजीकरण के होटल-ढाबे पर देर रात तक संदिग्ध लोगों की उपस्थिति किसी न किसी आपराधिक गतिविधि को बढ़ाने में मौका नहीं छोड़ते। पुलिस प्रशासन भी औपचारिकता तक सीमित है। जिला प्रशासन से शिकायत का प्राधिकरण पर असर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed