{"_id":"6aff595df20d7701fb054de2","slug":"cyclone-raises-concerns-maximum-temperature-drops-by-one-degree-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-151652-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चक्रवात ने बढ़ाई चिंता, अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चक्रवात ने बढ़ाई चिंता, अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी
विज्ञापन
शाम के समय मौसम में छाया धुंध। संवाद
ज्ञानपुर। बंगाल की खाड़ी में बने अकवान चक्रवात का असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। चक्रवात के चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। सुबह-शाम आसमान में बादल छाए रहने से ठंड का एहसास और बढ़ गया है। यह मौसम सेहत के लिए नुकसानदेह है। लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के प्रभाव से आने वाले दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसलों को नुकसान पहुंचने का डर किसानों को सता रहा है। वहीं ठंड बढ़ने से बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।
ग्रामीण अंचल में सुबह के वक्त अलाव जलने लगे हैं। ऐसे मौसम में अस्पताल आने वाले मरीज, तीमारदारों को डॉक्टर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अन्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को हवाएं अधिक नम रही। सफर के दौरान लोगों को सिहरन का एहसास हुआ। किसानों को मौसम को देखते हुए सिंचाई और दवा के छिड़काव से बचने की सलाह बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि दो दिनों से स्थिर अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। तापमान 29 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर स्थिर है। उन्होंने अनुमान व्यक्त किया है कि आगामी 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में बदलाव चक्रवाती तूफान अकवान का असर है।