फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cyclone Arnab: Heavy rain and lightning expected today; 'Yellow Alert' in place until the 31st.

चक्रवात अर्नब : आज तेज बारिश और बिजली गिरने के आसार, 31 तक येलो अलर्ट

Wed, 28 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cyclone Arnab: Heavy rain and lightning expected today; 'Yellow Alert' in place until the 31st.
बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान अर्नब पूर्वांचल की तरफ बढ़ रहा है। जिले में इसका असर 28 से 31 अक्तूबर तक दिखेगा। तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस बीच 30–40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं की संभावना है। तेज बारिश व बिजली गिरने की भी संभावना है। जिला प्रशासन की ओर से जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले में अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश हुई। जिसके कारण अक्तूबर के शुरुआत से ही मौसम सामान्य बना हुआ है। दिन में धूप भले ही निकल रही है, लेकिन रात में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के मध्य बना हुआ है। भोर में हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। अब बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए चक्रवात अर्नब ने मुश्किल बढ़ा दी है। आंध्रप्रदेश और ओडिशा के तट से टकराने के बाद यह तेजी से यूपी की तरफ बढ़ रहा है। 28 अक्तूबर से जिले में सक्रिय हो जाएगा। मंगलवार को ही आसमान में बादल दिखे। बुधवार को दिन में पूरी तरह बादल छाए रहने का आसार है। बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक मध्यम से तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। तेज हवाओं से खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

----------
कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
अर्नब तूफान के मद्देनजर कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाजरी जारी की है। उप निदेशक कृषि डॉ. राम प्रवेश ने कहा कि किसान कटाई के लिए तैयार फसलों की शीघ्र कटाई करें। कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित कर लें, संभव हो तो मड़ाई के उपरांत अनाज घर में रख लें, जिससे प्रतिकूल मौसम से अनाज को बचाया जा सके। खेत की भराई और पलेवा 29 अक्तूबर के बाद करें। पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे। सब्जी की फसलों की बोवाई 29 अक्तूबर के बाद करें।
विज्ञापन

--------------
तापमान में चार से पांच डिग्री की होगी गिरावट
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि अर्नब तूफान के कारण दो से तीन दिनों तक जिले का मौसम खराब रहेगा। आसमान में बादलों संग मध्यम से भारी बारिश होने से तापमान में गिर जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 26 से 27 आ सकता है जबकि न्यूनतम 21-22 से 17-18 डिग्री तक पहुंच सकता है। उन्होंने किसानों संग आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ये करें
- तूफान एवं बारिश के दौरान सुरक्षित पक्के भवन में रहें तथा खिड़की-दरवाजे बंद रखें।
- पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।
- अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
- मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी सचेत एप एवं आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करते रहें।
------------------------
ये न करें?
- आंधी एवं बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत, छत अथवा ऊंचे स्थानों पर न जाएं।
- खुले विद्युत तारों एवं बिजली के उपकरणों को न छुएं।
- जलभराव वाले रास्तों, नालों एवं नदियों के पास जाने से बचें।
- खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें तथा दोपहिया वाहनों के प्रयोग से बचें।
---------------
चक्रवात अर्नब के अलर्ट के बीच जनपदवासी स्वयं सतर्क रहें और अपने आसपास के लोगों को भी मौसम संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करें। किसी भी आपात स्थिति में और 108 (एंबुलेंस सेवा) पर संपर्क करें। जिले में किसी भी आपदा संबंधी स्थिति को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। - शैलेश कुमार, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed