फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cutoff for Masters released, admissions will start from 18th

Bhadohi News: परास्नातक का कटऑफ जारी, 18 से शुरू होंगे प्रवेश

Fri, 15 Nov 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cutoff for Masters released, admissions will start from 18th
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आखिरकार कॉलेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार को वरीयता सूची जारी कर दी। 19 विषयों में अलग-अलग वरीयता जारी की गई है। इसमें सामान्य, एससी और पिछड़ा वर्ग का प्रवेश एक ही कट आफ के आधार पर होगा। वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को 14 से 17 नवंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर 18 से 20 नवंबर तक प्रवेश लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने पर परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश को लेकर काफी दिनों से गहमागहमी चल रही थी। साल 2023 में जहां अक्तूबर में ही प्रवेश शुरू हो गया था वहीं इस बार आधे नवंबर में पहली कट ऑफ जारी की गई। प्राचीन इतिहास में 87.80 से 39.91, अर्थशास्त्र में 71.48 से 42.37, अंग्रेजी में 77.60 से 42.67, मध्य इतिहास में 78.20 से 38.78, दर्शनशास्त्र में 54.90 से 50.70, राजनीतिशास्त्र में 84.20 से 38.78, मनो विज्ञान में 70.20 से 49, संस्कृत में 81.40 से 49.22 वरीयता सूची बनाई गई है।
विज्ञापन

गणित में 84 से 44.60, चित्रकला में 86.90 से 42.28, भूगोल में 71.60 से 49.89, हिंदी में 80.20 से 61.20, गृह विज्ञान में 74 से 62.60, समाजशास्त्र में 79.80 से 41.11, वनस्पति विज्ञान में 79.30 से 68.90, रसायन विज्ञान में 91.60 से 69, भौतिक विज्ञान में 80 से 66, जंतु विज्ञान में 82.80 से 71.80 और एमकाम में 79.30 से 67.50 मेरिट बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि तय तिथियों तक ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अलग-अलग काउंटर पर काउंसिलिंग होगी। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक का अंकपत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, एंटी रैगिंग शपथ पत्र को भी जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed