फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Current ran in the wires, household appliances burnt

तारों में दौड़ा करंट, घरों के उपकरण जले

Sat, 10 Jul 2021 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Current ran in the wires, household appliances burnt
नगर के पुरानी कलेक्ट्रेट के पीछे लगे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के चलते उससे जुड़े तारों में शुक्रवार की रात हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे वार्ड नौ पुरानी देहाती मोहल्ले में दर्जन भर से अधिक घरों में उपकरण जल गए। 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी और उमस से बेहाल उपभोक्तओं को शनिवार को सुबह और शाम को पानी के लिए दिक्क्त उठानी पड़ी। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दरअसल गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ बिजली आपूर्ति बेपटरी हो जाती है। ज्ञानपुर नगर के वार्ड नौ में बिजली आपूर्ति के लिए लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर से शुक्रवार की रात में हाई वोल्टेज करंट घरों में दौड़ गया। जिससे कई घरों के बल्ब, पंखे, टूल्लू, फ्रीज, कूलर, टीवी आदि जल गए। इसके बाद शुक्रवार की रात और शनिवार की देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिससे लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। आपूर्ति नहीं होने से पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ा। दोपहर बाद बारिश होने से उमस से राहत मिली। वहीं बिजली आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

पुरानी देहात क्षेत्र निवासी केके सिंह, अनूप कुमार, डॉक्टर बिंद ने कहा कि खराब हो चुके ट्रांसफार्मर को जैसे-तैसे चलाया जा रहा है। पूर्व में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हो सकी। उपभोक्ताओं ने चेताया है कि अविलंब आपूर्ति में सुधार न हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एसडीओ ज्ञानपुर एके पाल ने कहा कि गड़बड़ी को दूर कर जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed