फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Crowds gathered toz, nine including maulvi sued

नमाज अदा करने के लिए जुटाई भीड़, मौलवी समेत नौ पर मुकदमा

Thu, 02 Apr 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered toz, nine including maulvi sued
मोढ़। दिल्ली के मरकज का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि बुधवार की शाम को कोछिया में जौनपुर के एक मौलवी ने दर्जनों मुस्लिमों को नमाज अदा करने के लिए एकत्रित कर लिया। मामले की खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को आते देख सभी वहां से गायब हो गए। पुलिस ने मौलवी समेत नौ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर देश भर में लॉकडाउन है। इस दौरान किसी भी धर्म के किसी कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी जा रही है। धारा 144 प्रभावी होने से पांच से अधिक लोगों को एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है। इसको लेकर अधिकतर मंदिरों में ताला बंद है, लेकिन कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने में भूमिका अदा कर दे रहे हैं। बुधवार की रात आठ बजे सुरियावां थानाक्षेत्र के कोछिया गांव की मुस्लिम बस्ती में ऐसा ही मामला सामने आया। जौनपुर के बरसठी थानाक्षेत्र के आलमगंज का निवासी मौलवी मोहम्मद इसरार गांव में आया।
विज्ञापन

उसने अल्लाह की इबादत के लिए नमाज अदा करने एवं जलसा करने की बात कहकर बस्ती के 50 से अधिक लोगों को एकत्रित कर लिया। इसकी खबर लगते ही सुरियावां थाने के सब इंस्पेक्टर श्रीराम यादव, शिवशंकर राम, कांस्टेबल संतोष उपाध्याय और इस्टालिन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख भीड़ तितर बितर हो गई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने मौलवी मो. इसरार के अलावा कोछिया निवासी मजीर, मो. अली, शमीम, रिजवान, आदाब, इम्तियाज, सद्दाम और नूरमोहम्मद के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed