{"_id":"58c99d6c4f1c1b361f32bb5f","slug":"crooks-shot-dead-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
bhadohi hindi news
Updated Thu, 16 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के तिलंगा मोड़ स्थित वन विभाग के रेंजर कार्यालय के समीप बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने तिलंगा निवासी एक युवक को गोली मार दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
तिलंगा गांव निवासी गोली दूबे (35) पुत्र राम सागर दूबे बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव के राकेश दूबे के साथ बाइक से गोपीगंज बाजार आए थे। यहां जरूरी काम निपटाने के बाद वह घर लौट रहे थे। वन विभाग के रेंजर कार्यालय के समीप पहुंचे थे कि उसी समय बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली दूबे पर फायरिंग कर भाग निकले। बदमाशों की फायरिंग में गोली दूबे के सीने में गोली लग गई, जिससे वह बाइक लेकर वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ो लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालंत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग सीएचसी आने के बाद वाराणसी रवाना हो गए। पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।