फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Crisis on scholarship of one and a half thousand minority students

Bhadohi News: डेढ़ हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के वजीफे पर संकट

Sat, 22 Feb 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Crisis on scholarship of one and a half thousand minority students
छात्रवृत्ति के लिए भरवाए गए चार हजार आवेदनों में 1500 विद्यार्थियों के डेटा सस्पेक्टेड (संदिग्ध) पाए गए हैं। इससे इंटर और डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले इन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटक सकती है। संस्थानों की लापरवाही को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने नाराजगी जताई है। संचालकों को तीन दिन में सुधार कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की लॉग-इन पर संदेहास्पद डेटा का विवरण उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल, इंटर और परास्नातक की कक्षाओं में कुल 4080 अल्पसंख्यक विद्यार्थियों ने वजीफे के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

कॉलेजों की लापरवाही से जन्मतिथि समेत अन्य प्रमाणपत्रों में कमियां होने पर डेटा संदिग्ध हो गए हैं। सभी शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया जाता है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सूची प्राप्त कर संदेहास्पद के कारणों का निवारण करते हुए कार्यालय में तीन दिन के अंदर जमा करें। हार्ड कॉपी के अभाव में छात्र-छात्राओं का डाटा निरस्त हो जाएगा। इसके लिए संस्था पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed