फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman suicide by hanging

महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सनसनी 

Mon, 27 Jun 2016 01:31 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Mon, 27 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
 गोपीगंज थानाक्षेत्र के जंगीगंज बाजार में शनिवार की रात महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे बाजार में सनसनी फैल गई। हादसे से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस पति का इंतजार कर रही है। पति मध्य प्रदेश में नौकरी करता है। 
विज्ञापन

जंगीगंज नगर के कोयला व्यापारी प्रेमचंद्र अग्रहरि का बेटा सर्वेश अग्रहरि मध्य प्रदेश में क्रेशर  चलाने का काम करता है। हर रोज की तरह परिवार के सभी लोग शनिवार की रात खा-पीकर सो गए। व्यापारी की बड़ी बहू निशा देवी (42) पत्नी सर्वेश ने कमरे में छत पर लगे छल्ले में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। रविवार को सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोग परेशान हो गए। कमरे के पास जाकर खिड़की से देखा तो निशा का शरीर फंदे से लटका हुआ था। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा, हालांकि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस पति का इंतजार कर रही है। निशा देवी के तीन लड़कों में ज्ञान प्रकाश,जय और किशन पढ़ाई कर रहे हैं। एक बेटी अभी दो साल की है। परिवार वालों का कहना है कि निशा की तबियत पिछले कुछ सालों से खराब चल रही है, जिसको लेकर वह काफी परेशान थी। उधर चर्चा है कि प्रेमचंद्र अग्रहरि का परिवार संयुक्त है। परिवार में किसी बात को लेकर अक्सर अनबन हो रही थी। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। क्षेत्राधिकारी श्यामशंकर पांडेय ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीएम के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed