{"_id":"57d85c5e4f1c1bef30d487ea","slug":"woman-fatally-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच गई महिला पर प्राणघातक हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच गई महिला पर प्राणघातक हमला
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Wed, 14 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के माधोरामपुर गांव में सोमवार की रात शौच के लिए बाहर गई महिला पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। इसके बाद उसके आभूषण लूटकर फरार हो गए।
माधोरामपुर गांव निवासी मनोरमा (35) पत्नी दयाशंकर दूबे सोमवार की रात करीब आठ बजे घर से दूर सिवान में शौच करने के लिए गई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे कुछ अज्ञात लोगों ने मनोरमा के आभूषण छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद बदमाशों ने पायल और झुमका छीन लिया और फरार हो गए। लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो सभी परेशान हो गए। आनन-फानन उसे चौरी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने भदोही ले जाने की सलाह दे दी। भदोही में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने वाराणसी भेज दिया। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया जा रहा है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।