फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The arrested accused of flirting chauri Road

छेड़खानी का आरोपी चौरी रोड से गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Tue, 12 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
The arrested accused of flirting chauri Road
छेड़खानी का आरोपी चौरी रोड से गिरफ्तार
नगर पालिका दफ्तर के सामने एक नौकरीपेशा युवती से छेड़खानी के मामले में आरोपी और भदोही विधायक के भतीजे शादाब बेग को भदोही कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात चौरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के दिन से ही उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही थी। जिसमें आज सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे चौरी रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

उधर, विधायक जाहिद बेग ने पत्रकारों से दावा किया कि वे मुंबई में थे। उन्हें इस संगीन मामले से जोड़ा जाने लगा तो वे सोमवार की रात भदोही लौटे और खुद आरोपी भतीजे को पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर भतीजे की पैरवी करने का आरोप सरासर गलत है।इसके पूर्व कचहरी परिसर में करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

विज्ञापन

 

 

शादाब बेग कचहरी परिसर से साथियों के साथ करीब दो घंटे तक मौजूद रहा पर पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। वह समर्पण करने के लिए कोर्ट पहुंचा था, लेकिन कागजात के अभाव में समर्पण न हो पाने पर वह वहां से निकल गया। हाईप्रोफाइल मामले के आरोपी के पुलिस के सामने से निकल जाने को लेकर पूरे दिन चर्चाएं होती रहीं। बता दें कि गत शुक्रवार को भदोही पालिका दफ्तर के सामने एक युवती से छेड़खानी के मामले में शादाब बेग पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी परिसर में सोमवार को सुबह से ही आरोपी के समर्पण की सुगबुगाहट होने लगी थी। 


भदोही कोतवाली पुलिस पीडिता का कलमबंद बयान कराने के लिए 12 बजे के करीब सीजेएम कोर्ट में पहुंची थी। बताया जाता है कि उसी दौरान आरोपी शादाब लाव लश्कर के साथ न्यायालय में समर्पण करने पहुंचा। उसके वकील ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस की तरफ से दिए जाने वाले कागजात पूरे न होने पर कोर्ट ने उसके  प्रार्थना पत्र पर भदोही थाने से रिपोर्ट मांग ली और आरोपी का समर्पण नहीं लिया। 


करीब दो घंटे तक रहने के बाद वह वहां से चला गया और कोर्ट परिसर में खड़ी पुलिस ताकती रह गई। उधर, अमर उजाला से बातचीत में पीड़िता ने कहा कि न्यायालय पर उसे पूरा भरोसा है लेकिन पुलिस से न्याय की उम्मीद नही ंहै। वह सत्तापक्ष के इशारे पर काम कर रही है। आरोपी उनके सामने से चला जा रहा है और पुलिस खड़ी होकर देख रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed