फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सात लाख के गबन में फंसी मूल्लूपुर की प्रधान

सात लाख के गबन में फंसी मूल्लूपुर की प्रधान

Fri, 10 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सात लाख के गबन में फंसी मूल्लूपुर की प्रधान
ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही विकास खंड के मल्लूपुर गांव की वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधान को शौचालय निर्माण में सात लाख रुपये के गबन के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। दोनों आरोपी जेठानी और देवरानी हैं। 2011 में देवरानी ग्राम प्रधान थीं, जबकि 2015 से जेठानी प्रधानी का कार्यकाल संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

मल्लूपुर गांव निवासी रामचंद्र समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर 2011-12 और 2015-16 में ग्रामसभा में कराए गए शौचालय निर्माण के कार्य में धांधली किए जाने का आरोप लगाया था। डीएम ने जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल से जांच कराई। इसमें 2011-12 में बने 74 में से 31 शौचालय अधूरे मिले। इसमें चार हजार 195 रुपये प्रति शौचालय की दर से प्रथम दृष्ट्या एक लाख 30 हजार रुपये का गबन पाया गया। जबकि 2015-16 में बने 50 शौचालयों में से 49 अपूर्ण मिले। इसमें 12 हजार रुपये प्रति शौचालय की दर से करीब पांच लाख 88 हजार रुपये का गबन सामने आया। डीएम विशाख जी ने वर्तमान ग्राम प्रधान रिंकी देवी एवं पूर्व प्रधान गीता देवी को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण दें, अन्यथा कार्रवाई तय कर दी जाएगी। इस प्रकरण में दोनों कार्यकाल में रहे सेक्रेटरियों की भी मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है। ग्राम प्रधान रिंकी देवी ने कहा कि मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। कुछ लोग गांव का विकास बाधित करना चाह रहे हैं। बालू आदि न मिलने से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में विभागीय स्तर पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed